रविवार, 7 मई 2017

गर्मियों में अमृत है आयुर्वेद के यह 11 उपाय

1. खस का शरबत गर्मी से राहत देता है।

2. षडंगोदक जो कि आयुर्वेद का एक विशेषता फॉर्मूला है, भी लू और गर्मी से राहत देता है। नागरमोथा, पित्त पापड़ा, सौंठ, चंदन, लालचंदन, खस, इसको को पानी में उबालकर और छानकर पीते हैं।

3. अर्क गुलाब और अर्क केवड़ा को पांच-पांच मिली एक ग्लास पानी में डालकर पीने से बहुत ठंडक का अहसास होता है।

4. केले के पत्तों पर सोने से शीतलता आती है।

5. अमृतधारा की दो बूंदे 5 मिली पानी में मिलाकर पीने से लू लपट,  अपच,  फूड पॉइजनिंग और पीलिया में चमत्कारीक असर होता है।
                         Images may be subject to copyright.

6. आधा गिलास दूध और आधा गिलास पानी मिलाकर पीने से गर्मियों में होने वाली मूत्र की जलन में आराम मिलता है।

7. एक गिलास पानी में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पानी पीने से शरीर में शीतलता आती है। दस्त- पेचिश में भी फायदा होता है।

8. नींबू की शिकंजी भी गर्मियों के लिए अमृत समान पेय है।

9. आम का पन्ना हो गर्मियों में हमारे लिए एक वरदान है। यह लू और गर्मियों के बुखार से रक्षा करता है।

10. आंवले का रस, गेहूं के ज्वारे का रस एक-एक चम्मच रोजाना पीने से गर्मी के सभी रोगों में लाभ होता है।

11. मेहंदी के पत्तों को साफ धोकर उसका शरबत बनाकर पीने से अच्छी शीतलता मिलती है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें